Sunday, October 25, 2009

दुनिया बदलने वाली है

मन तरंगों संग हिलोरे ,
ले रहा है आज कल |
कौन जाने कौन सी,
दुनिया सवरने वाली है|
|

घुप्प अँधेरे रात में,
बिजलियों की ये चमक |
ये इशारा कर रही है,
रात छटने वाली है |
|

बाग में पीपल के पत्ते,
गिर गए तो क्या हुआ,
अब कपोलों की छटा,
हर और दिखने   वाली है |
|

आँख से निकले ये आंसू,
दे रहे पैगाम कुछ,
रेत के इस ढेर से,
गंगा गुजरने वाली है |
|

एक नए सुरुआत की, 
आओ पहल मिल कर करे |
कल हमारे सोच से,
दुनिया बदलने वाली है |

4 comments:

  1. वाह बहुत सुन्दर
    एक नए सुरुआत की,
    आओ पहल मिल कर करे |
    कल हमारे सोच से,
    दुनिया बदलने वाली है |
    करिये शुरुआत शुभकामनायें

    ReplyDelete
  2. वाह बहुत सुन्दर
    एक नए सुरुआत की,

    ReplyDelete
  3. बहुत ही सुन्‍दर प्रस्‍तुति ।

    ReplyDelete