Showing posts with label किसकी सत्ता......साधू कौन. Show all posts
Showing posts with label किसकी सत्ता......साधू कौन. Show all posts

Saturday, January 17, 2009

किसकी सत्ता......साधू कौन

अभी शुरुआत है, ना जाने कितने तीर छुपा रखे है |
हमने इस चेहरे पर,ना जाने कितने चेहरे लगा रखे है |

वो जो दौरे भगदड़ थी, उसकी बिसात कुछ भी नही,
तुम्हारे वास्ते हर घर मे नया जाल बिछा रखा है |

मुझे तू जनता है, ये भूल है और कुछ भी नही,
हमने कितनो को, इसी भ्रम मे फँसा रखा है |

वो बात और है की हम उनसे अलग दिखाते है,
मगर ये अफवाह भी, खुद हमने उड़ा रखा है |

वो तो सच बोलता था, जो भी किया था उसने,
हमने तो खुद से भी, कई राज़ छुपा रखा है |

तुम जितना बेच सको, बेच लो दुनियाँ "आनंद",
बस चार दिन का सही, ये बाज़ार बचा रखा है |

बच के निकल गये तो, अच्छी है किस्मत "आनंद",
वो भी मुझसा ही था,हमने यहाँ जिसको हटा रखा है |