में नदी के नीर सा,
बहता गया एक ओर
अनगिनत सपनों से होकर,
मैं बहा किस ओर |
मैं बहा किस ओर ,
मुझको क्या ख़बर है,
मंजिल की दिल में चाह,
सिने में सबर है |
उद्गम में जो उन्माद था,
कुछ थम सा गया है |
अंत का साया भी,
कुछ गहरा गया है
हर किनारे पर कई
सपने सजा कर आया हूँ,
कुछ मछलियों को नई
मंजिल दिला कर आया हूँ |
बह रहा हूँ बिन रुके,
फ़िर भी किनारे कोसते है |
सच है सायद ये भी की,
उनको जुदा कर आया हूँ |
रत्न मानिक सब मेरे,
मझधार में ही खो गए,
बस ये खर पतवार ही,
मैं संग बहा कर लाया हूँ |
अब फसल मेरे वजह से
जल रहे हैं खेत में,
हर बूंद में अपने में इतना,
बिष उगलता आया हूँ |
मैं न इतना क्रूर था
जिस पल चला था सैर पर
कौन जाने की ये दुर्गुण,
मैं कहाँ से लाया हूँ |