Tuesday, January 3, 2017
उद्देश्य है क्या ?
Monday, November 14, 2016
लगे हुए हैं लाइन में ।
सौ सौ के छुट्टो के खातिर ।
Wednesday, June 24, 2015
मैं कस्तूरी ढूंढ़ रहा हूँ..
कुछ तो खाली खाली सा है।
पता नहीं क्यों लगे अधूरा,
क्यूँ मन बिन पानी, मछली सा है ।
चाह नहीं अम्बर छूने की,
ना धरती पर, पग धरने की।
ना कोई ख्वाहिस् जीने की,
और ना ही इच्छा मरने की ।
ना मैं योगी, ना मैं भोगी,
न जाने किस ओर चला हूँ ।
आनंद हूँ, आनंद पाने को,
मृग बन, कस्तूरी ढूंढ़ रहा हूँ
Friday, May 1, 2015
थोड़ा वक़्त तो लगता है ।
अनचाहा परिवर्तन अक्सर , थोड़ा दर्द तो देता है।
थको नहीं तुम, बढ़ो निरंतर, अपनी मंजिल पाने को,
पतझड़ से कोंपल आने तक, थोड़ा वक़्त तो लगता है ।
चाल समय की सदा सर्वदा, परिवर्तित हो जाती है,
ज्वलन सुबह के बाद सही, एक निर्मल रात भी आती है।
सतत परिश्रम करते जाओ, बढ़ते जाओ मंज़िल तक,
फिर थक कर, बेसुध गिरने से, थोड़ा आराम तो मिलता है ।
Friday, January 9, 2015
घनघोर अँधेरा
Thursday, December 25, 2014
ठंडी और मित्र
बड़ी ही बेरूखी से सब,
हैं बैठे बस रजाई में ।
न कोई ख़त, न कोई खैर,
हैं बस, दुबके चटाई में ।
अगर अब भी न आया होश,
सुन आनंद की बातें ।
कि कोई फेंक दे पानी,
वहाँ जा कर रजाई में ।
लगेगी ठण्ड जब चुभने,
सुई की भाँति रग रग में,
फिर मत आना सुनाने हाल,
फिर इस गर्म कमरे में ।
Sunday, November 9, 2014
मेरा गुल्लख
जब दर्द छुपा न पाया तब,
बरबस मेरा गुल्लख बोल पड़ा ।
दम घुटता है अंधियारे में,
ये कहते हिम्मत छोड़ गया ।
जो व्यथा सुनाई गुल्लख ने,
सुनते ही आँखें भर आई ।
जो चिंतित है मेरी खातिर,
क्यूँ मिली उसे फिर तनहाई ।
गुल्लख.....
क्यों छुपा के कोने रख्खा है ।
मुझको छोडो अब जाने दो।
महंगाई की मार बहुत है,
अब यूँ ना मुझको ताने दो ।
छुटकी बिटिया चिल्लर के संग,
अपने सब सपने रखती है ।
जोभी दिल में होता है,
दिल खोल, मुझी से कहती है ।
पिन, चाकू, छुरी चम्मच,
हर मार सही, बिन बोले ही।
दुनियां की बात नहीं आनंद,
सब जख्म मिलें हैं अपने ही ।
चाहे खाएँ हो लाख जख्म,
पर खुला नहीं मैं गैरों से।
जब तक हिम्मत थी मुझमे,
मैं डटा रहा हर पहरों में ।
बिटिया की इच्छाओं से,
अब बरबस ही डर लगता है।
जो सोच रही है मन में ही,
मेरे संग मेरा गुल्लख रक्खा है ।
मैं कैसे कहूँ, उसे की मैं,
एक आदत हूँ, उपचार नहीं ।
मैं संरक्षण सिखलाता हूँ,
मैं कोई कोषागार नहीं ।
मैं तुम्हे सिखा सकता हूँ,
कैसे संचित करें धरोहर को,
पर तुम्हे बचा न पाउँगा,
मैं कोई, गड़ा भण्डार नहीं।
जब दर्द छुपा न पाया तब,
बरबस मेरा गुल्लख बोल पड़ा ।
अब दम घुटता, अंधियारे में,
ये कहते हिम्मत छोड़ गया ।
Monday, October 13, 2014
थोडा गुरुर रहने दे
तुझे गर फ़िक्र है दुनियां कि, ये भी बेहतर है,
मुझे फिर खुद में ही, थोड़ा सुमार रहने दे ।
तुझे कुछ इल्म है, दुनियां की हक़ीक़त अगर,
मुझे जाहिल, थोड़ा अनपढ़, गँवार रहने दे ।
मोहोब्बत का फरिश्ता तू, मिटा नफरत,
मुझे तू प्यार का दुश्मन समझ, और बहने दे ।
Wednesday, October 1, 2014
सामने आया न करो ।
Tuesday, September 23, 2014
जुड़ जाने का दिल करता है...
उमड़ घुमड़ आ जातें है ।