तू जब तक दूर थी, तेरी कमी हर पल अखरती थी,
तेर संग जीने मरने कि, बड़ी ख्वाहिस उमड़ती थी |
मैं हर पल ढूंढता था अक्स तेरा हर किसी में पर,
थे बीतें साल कितने ही, कोई तुझसी न दिखती थी |
रिश्तों कि डोरी पकडे मैं, कुछ और दूर चलना चाहूँ,
लुक्का छुप्पी कर उलझन से, बचपन में जीना चाहूँ |
छूट गया जो वर्षों पहले, बचपन के चौराहों पर तब,
उसी पुराने सकरे पग पर, मैं नंगे पग चलना चाहूँ |
माना थका नहीं हूँ अब भी मैं, हंसी, ठिठोली, बोली से पर,
अम्मा कि आँचल में छुप कर, फिर बच्चों सा रोना चाहूँ |
आग कुछ ऐसी लगी,
रिश्तों के खर पतवार में |
ढाई आखर भी नहीं,
कह पाए हम फिर आप से |
वो राह के रिश्ते ना थे,
जो जुड़ गए खुद आप से |
खुद आपने भेजी थी पाती,
दोस्ती के आस से |
अपना तो मैं भूल चूका हूँ , बस तेरी यादें बाकि है | भूली बिसरी शरद में लिपटी, तेरी अह्सासें बाकि है | याद ना हो तुझको शायद , तेरी यौवन का अल्हड़पन | तेरी हर एक कमर के बल पर , वर्षों से रूहें घायल है | बारिस कि बूँदों से घायल, पिघल रहा वो चन्दन सा तन | तेरी साँसों कि गर्मी से, अब भी मेरी रातें पागल है | माना याद नहीं तुमको कुछ, ख़त, दस्तखत, वादें , यादें तक | पर तेरी दांतों के बल पर, मेरी जस्बातें घायल है | बारिस कि बूँदों से घायल, पिघल रहा वो चन्दन सा तन | भूली बिसरी शरद में लिपटी, तेरी अह्सासें बाकि है |
यकीं तो है कि फिर रंगत चमन कि लौट आएगी,
मगर सब जख्म भर जाए, मुझे मुमकिन नहीं लगता |
तुम्हारी याद दामन में, चिकोटेंगी मुझे जब भी,
तुम्हे मैं भूल पाऊँगा, मुझे मुमकिन नहीं लगता |
बड़ी मुश्किल से तेरी याद को, मैंने किया रुखसत,
मगर तू याद न आए, मुझे मुमकिन नहीं लगता |
अब बांटने का चस्का,
ऐसा लगा आनंद |
घर-बार बाँट डाला,
और प्यार बाँट डाला |
जो फिर भी सुकूँ ना आया,
तो संसार बाँट डाला |
इधर छू कर गयी नहीं,
हवा साजिस लिए कोई |
हमने उधर तपाक से ,
जिस्म रूह बाँट डाला |
ऊपर है जिसका राज़,
वो सायद जुदा ना हो |
हमने जिसके नाम पर,
इन्सान बाँट डाला |